Home Featured बिजली विभाग की लापरवाही से फिर एक पोल में लगी आग, घंटे भर धधकती रही आग।
Featured - मुख्य - July 8, 2022

बिजली विभाग की लापरवाही से फिर एक पोल में लगी आग, घंटे भर धधकती रही आग।

देखिए वीडियो भी 👆

 

दरभंगा: आधुनिकीकरण एवं निजीकरण के चलते लगातार बढ़ते दरों के कारण भले उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का भार बढ़ता गया हो, पर सुरक्षा मानकों का ख्याल बिजली विभाग द्वारा नहीं रखा जा रहा है। जिस तत्परता से बिल वसूली एवं प्रीपेड मीटर थोपने का कार्य विद्युत विभाग कर रहा है, उसका दस प्रतिशत रफ्तार भी जर्जर एवं बेतरतीब तारों एवं पोलों को बदल कर सुरक्षित एवं निर्बाध आपूर्ति देने की तरफ विभाग का नहीं दिख रहा है। फलस्वरूप हादसे होते रहते हैं और लोगों की जान जाती रहती है।

ताजा मामले में एक बड़ा हादसा दिनदहाड़े शहर के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत जीएम रोड में टला। दरअसल, एक सड़क किनारे एक बिजली के पोल में आग लग गयी। आग भी खूब धधकने लगा। लगभग घंटे भर तक आग धधकते रहा। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा थाना एवं बिजली विभाग को सूचना दी गयी। पुलिस मौके पर तो पहुंच गयी। पर विभाग के इंजीनियर काफी देर तक नही पहुंचे थे। बाद में पुलिस की पहल पर लाइन कटा और आग स्वतः बुझ कर ही समाप्त हुआ। पर इस दौरान विभाग के कर्मी नदारद रहे।

Advertisement

इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा भी दिखा। लोगो का कहना था कि इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था। उक्त स्थल पर कई कमर्शियल प्रतिष्ठान एवं दुकानें हैं। पोल के नीचे गाड़िया लगी थी। आग यदि लगती तो जान माल का बड़ा नुकसान होता।

लोगों ने विभाग के कर्मियों पर इन लापरवाहियों केलिए मुकदमा दर्ज करने तक की मांग भी की।

Share