
बक़रीद की पूर्व संध्या पर निकाला गया फ्लैग मार्च।
दरभंगा: शहर में शांति का संदेश देने के उद्देश्य से बकरीद की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र से निकाला गया जो लोहिया चौक, बाकरगंज, दारू भट्ठी चौक, उर्दू बाजार, नीम चौक, दरभंगा टावर, अललपट्टी होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा। इसमें सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार, पुलिस लाइन के प्रशिक्षु डीएसपी सर्वेश कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद, विवि थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के अलावा वज्रा सिपाही, सीआईटी की पुलिस, जिला बल की पुलिस व दंगा नियंत्रण बल की पुलिस शामिल थी।

फ्लैग मार्च में शामिल सदर एसडीपीओ ने कहा कि मार्च का उद्देश्य है लोगों के बीच शांति व्यवस्था का संदेश देना। उन्होंने कहा कि अगर उपद्रवी शांति भंग करने का प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

