Home Featured तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गम्भीर, डीएमसीएच रेफर।
Featured - मुख्य - July 11, 2022

तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गम्भीर, डीएमसीएच रेफर।

दरभंगा: जिले के सिमरी थानाक्षेत्र अंतर्गत दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ-27 पर अतरबेल चौक निकट एक बार फिर बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार का शिकार हो गयी। तेज गति से आ रहे अज्ञात पिकअप ने बाइक को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इस टक्कर में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ठोकर मारने के बाद पिकअप का चालक पिकअप लेकर दरभंगा की ओर भागने में सफल रहा।

मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। युवकों की स्थिति गम्भीर देखते हुए वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Advertisement

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बिशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी युवक विक्की कुमार अपने भाई मोनू कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर दरभंगा जा रहा था। बिठौली चौक से जैसे ही वह दरभंगा की ओर आगे बढ़ा कि पीछे से बेलगाम आ रही पिकअप ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही बाइक सहित दोनों युवक दूर जाकर गिरे। मौके का लाभ उठाकर पिकअप सवार गाड़ी लेकर भाग निकला। दुर्घटना के बाद खून से लथपथ युवकों को देख बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

Share