
नये डीईओ ने किया पदभार ग्रहण।
दरभंगा: दरभंगा नवनियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने मंगलवार को अपने पद पर योगदान दिया। इस मौके पर कार्यालय के कर्मियों ने मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर और माला से सम्मानित किया। नए डीईओ ने कहा कि जिले के स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था को बहाल करना और शिक्षकों व कर्मियों की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

बता दें कि निवर्तमान डीईओ विभा कुमारी का तबादला उच्च शिक्षा विभाग में उपनिदेशक के पद पर हो गया है।

