
कुलपति को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग।
दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष संदीप कुमार और जिला कॉलेज प्रभारी अनीश चौधरी ने मंगलवार को एलएनएमयू कुलपति को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2020 से कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्र-संघ चुनाव बंद कर दिया गया है। छात्रसंघ चुनाव होने का उद्देश्य है कि पढ़े लिखे नौजवान महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक तमाम छोटे बड़े मुद्दों पर गहन चिंतन करे और आम छात्रों की आवाज को विश्वविद्यालय तक पहुंचाए, लेकिन एक साजिस के तहत विश्वविद्यालय ने इस चुनाव को फिर से बंद कर दिया। इसके कारण आज एक बार फिर से छात्रों की पढ़ाई का सत्र अनियमित कर दिया गया है।

