Home Featured पुराने विवाद में युवक को मारा डायगर, डीएमसीएच लाने के क्रम में हुई मौत।
Featured - मुख्य - July 12, 2022

पुराने विवाद में युवक को मारा डायगर, डीएमसीएच लाने के क्रम में हुई मौत।

https://youtu.be/6NpebSJn6qM

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा में हत्या एवं लूट आम बात हो गयी है। इसी क्रम को जारी रखते हुए मंगलवार की देर शाम केवटी थानक्षेत्र के पाराडीह में पुराने विवाद में एक युवक को डायगर मार दिया गया। इलाज केलिए डीएमसीएच लाने के क्रम में युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान केवटी थानाक्षेत्र अंतर्गत पाराडीह निवासी दुखी यादव के पुत्र मंतोष यादव के रूप में हुई है। 

मौके पर मौजूद मृतक के भाई संतोष यादव से मिली जानकारी के पाराडीह चौक से लौटने के क्रम में वीरू यादव, रामदयाल यादव तथा रामदयाल यादव की पत्नी ममता देवी ने मंतोष पर हमला कर दिया। इस हमले में मंतोष को डायगर मार दिया गया। जब तक मंतोष को डीएमसीएच लाया जाता, उसकी मौत हो गयी। डीएमसीएच पहुंचने पर प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मृतक के भाई ने बताया कि आरोपियों के साथ मंतोष का पूर्व में झगड़ा हुआ था। उनलोगों ने मंतोष पर 307 का मुकदमा किया हुआ है। पूर्व के विवाद को लेकर ही आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

Share