Home Featured अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी, डीएमसीएच में कराया गया भर्ती।
Featured - मुख्य - July 13, 2022

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी, डीएमसीएच में कराया गया भर्ती।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बुधवार की शाम करीब 6 बजे सिमरी थानाक्षेत्र के कुमरपट्टी के निकट एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर सिमरी थाना की गश्ती पुलिस ने अचेत पड़े युवक को ईलाज केलिए डीएमसीएच पहुंचाया।

गश्ती दल के पुलिसकर्मी ने बताया कि युवक के पास एक मोबाइल था जो डिस्चार्ज था। हॉस्पिटल आने पर उसे चार्ज करके ऑन किया गया तो परिजनों का फोन आने पर उन्हें सूचना दी गयी

Advertisement

घायल युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कटरा निवासी मिथिलेश साहनी के पुत्र राजेश सहनी के रूप में हुई है। राजेश किसी कार्य से जटमलपुर आया था और वापस कटरा जा रहा था। इसी बीच यह दुर्घटना हो गयी। फिलहाल युवक की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है।

Share