Home Featured देर रात गोली लगने से घायल खजौली के युवक को लाया गया डीएमसीएच, स्थिति गम्भीर।
Featured - मुख्य - July 13, 2022

देर रात गोली लगने से घायल खजौली के युवक को लाया गया डीएमसीएच, स्थिति गम्भीर।

दरभंगा: बुधवार की देर रात मधुबनी जिले के खजौली थानाक्षेत्र के गोली लगने से घायल एक युवक को डीएमसीएच लाया गया जहां उसकी स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है। दरअसल, युवक के पेट मे गोली लगी है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के सरावे गांव स्थित नोनडीहा गांव के त्रिमुहानी पर बुधवार की शाम बाइक सवार अपराधी ने डाढ़ा गांव निवासी तपेन्द्र कुँवर के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार को गोली मार दिया। गोली अभिषेक के पेट में लगी। अभिषेक कुमार खजौली से अपने घर जा रहा था।इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। एक बाइक पर तीन अपराधी सवार थे, जिसने गोली मारी।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे खजौली पीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया। युवक की स्थिति गंभीर बनी देख उसे बेहतर इलाज केलिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

Advertisement

घायल अभिषेक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक कुमार संगीत व जागरण कार्यक्रम से जुड़ा हुआ था। घटना को अंजाम देने वाला युवक भी संगीत से जुड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले शीलानाथ बरही में एक कार्यक्रम में दोनों युवकों के बीच विवाद हुआ था, जिसको लेकर अपराधी ने इस तरह की घटना को।अंजाम दिया है।

Share