Home Featured बहुचर्चित निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मी से लूट एवं हत्या मामले में हथियार के साथ शातिर गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - July 14, 2022

बहुचर्चित निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मी से लूट एवं हत्या मामले में हथियार के साथ शातिर गिरफ्तार।

दरभंगा: गत 30 मार्च को बहादुरपुर थानक्षेत्र के सैदनगर फ्रेंड्स कॉलोनी के निकट दिनदहाड़े हुए चर्चित निजी फाइनेंस कम्पनी के कर्मी से 13 लाख की लूट एवं हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने की सूचना मिली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात समस्तीपुर जिले से पुलिस ने एक शातिर को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि कोई भी पुलिस पदाधिकारी फिलहाल इस गिरफ्तारी की पुष्टि नही कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार की गिरफ्तारी यदि पुलिस द्वारा दिखाया जाएगा तो फिर गुरुवार तक उसे कोर्ट में प्रस्तुत करना पड़ता। अतः पुलिस सम्भवतः इसे गुरुवार के रात की गिरफ्तारी दिखाकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी में है।

Advertisement

बताते चलें कि गत 30 मार्च को बहादुरपुर थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी 40 वर्षीय जटाशंकर चौधरी रेडिएंट कम्पनी में काम करते थे और अमेजन कंपनी का लगभग 13 लाख रुपया बैंक में जमा करने जा रहे थे। उसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से ही लाइनर की भूमिका को लेकर चर्चा थी। शातिर की गिरफ्तारी से लाइनर की भी पोल खुलने की संभावना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कामयाबी में टेक्निकल सेल की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Share