Home Featured गंगा प्रसाद बने पंचायत समिति संघ के कार्यकारी अध्यक्ष।
Featured - मुख्य - July 17, 2022

गंगा प्रसाद बने पंचायत समिति संघ के कार्यकारी अध्यक्ष।

दरभंगा: रविवार को बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के कुशोथर ग्राम कचहरी कार्यालय पर पंचायत समिति संघ का गठन हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के नौ पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य ने उपस्थित होकर निर्णय लिया की प्रखंड में हो रहे भ्रष्टाचार प्रशासनिक अधिकारियों के माननमी पर रोक लगाने के लिए पंचायत समिति संघ का गठन अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में सर्वसम्मति से उघड़ा पंचायत के समिति सदस्य गंगा प्रसाद साहू को संघ के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जहां उपस्थित सदस्यों ने अंग वस्त्र पहना कर कार्यकारी अध्यक्ष को सम्मानित किया।

Advertisement

इसके उपरांत श्री साहू ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना जाने के लिए उपस्थित पंसस सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रखंड में पंसस सदस्यों को मान सम्मान दिलवाना और लोकतांत्रिक तरीके से आम जनता का कार्य हो सके यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी। आगे उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी पंसस सदस्यों से अनुरोध किया कि प्रखंड में, पंचायत समिति के योजना के क्रियान्वयन में हो रहे धांधली के खिलाफ एक जुट होकर सभी को लड़ना होगा ताकि बराबरी का अधिकार मिल सकें।

आगे उन्होंने बताया कि जल्द ही अगली बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा, जिसके संगठन मजबूत होगा तो लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा।

बैठक के दौरान रामभद्रपूर पंचायत के समिति सदस्य गुड्डी देवी, राजेश झा, मनियारी पंचायत के समिति सदस्य आरती कुमारी, मीना देवी निशा रंजन, शिव कुमार सिंह, विजय कुमार चौधरी, अशोक लाल देव, श्याम कुमार झा आदि मौजूद थे।

Share