
जिले में बढ़ रहे है कोरोना के मामले, फिर मिले चार नए मरीज।
दरभंगा: जिले में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे है। पिछले बीस घंटों में कोरोना के चार नये मामले सामने आए।
इसी क्रम में रविवार को आइसोलेशन विभाग में लिए गए 57 सैंपल में से 11 नए कोरोना के मरीज मिले है।
डीएमसीएच के ही माइक्रोबायोलॉजी विभाग में किए गए जांच में दो पॉजिटिव निकले है। जो जाले प्रखंड के बताए गए है।
विभागीय जानकारी के अनुसार इस चक्र में डीएमसीएच के आइसोलेशन में लिए गए 57 सैंपल में से 11 पॉजिटिव मिले है। जिसमें एक चिकित्सक एवं एक स्टाफ के पॉजिटिव पाए गए है।
वहीं माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रतिदिन करीब 25 सौ से अधिक सैंपल जांच के लिए पहुंच रहे है।
स्वास्थ विभाग के मुताबिक जिले में कोरोना के कुल आंकड़े बढ़कर अबतक 1369 हो गया है, जिसमें 13237 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके है। जबकि अबतक 372 लोगों की मौत हो चुकी है।
जबकि जिले भर में इस समय कुल एक्टिव केस की संख्या 30 पर पहुंच गई है।
वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए माइक्रोबायोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ० आरएन शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस एक तरह का संक्रमण वायरस है। जिसका संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के जरिए खांसने या छीकने, नजदीकी व्यक्तिगत के संपर्क से यथा- छूने, हाथ मिलाने या किसी संक्रमित वस्तु या सतह को छूने या फिर बिना हाथ धोए अपने नाक, मुंह या आंखों को छूने से फैलता है।कोरोना वायरस संक्रमण का सामान्य लक्षण है बुखार, खांसी, साँस लेने में तकलीफ, सिर दर्द या बार-बार छींकना बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये नयी गाइडलाइन जारी किया गया है। इसके अंतर्गत- खांसते और छींकते समय अपने मुंह को रुमाल/ टिश्यू पेपर अथवा मुड़े हुए कोहनी से ढकें। अच्छी तरीके से नियमित अंतराल पर अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर अथवा साबुन से बहते पानी से हाथ को रगड़कर साफ़ करें। यदि कोरोना वायरस के लक्षण दिखे तो 14 दिनों तक लोगों के संपर्क में नहीं आए तथा भीड़- भाड़ वाली जगह से दूर रहें तथा लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। उपयोग के पश्चात टिश्यू पेपर को बंद कूड़ेदान में ही फेंके एवं बाद में इसे जला दें अथवा गहरे गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दें।

आगे उन्होंने कहा कि सर्जिकल मास्क का उपयोग करें, वि भागीय जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के लक्षण (बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ) हैं तो सर्जिकल मास्क का उपयोग करें एवं अविलंब स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें एवं नियमित रूप से साफ-सफाई का ध्यान रखें। संक्रमित व्यक्ति अपने मुंह, नाक एवं आंख को छूने के बाद, जब तक हाथों को साफ नहीं करते हैं तब तक किसी सामान को नहीं छुऐं। अनावश्यक हाथ नहीं मिलाए और विशेषकर मेटल युक्त सामग्रियों को बेवजह छूने से परहेज करें। संक्रमित व्यक्ति इस्तेमाल किये गए टिशू पेपर एवं मास्क को इधर-उधर ना फेंके, सार्वजनिक स्थलों पर बिल्कुल ही नहीं थूकें। कोरोना से संबंधित विशेष जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-1800-180-5145 या 104 पर संपर्क किया जा सकता है. साथ ही दूरभाष संख्या-0522-2230006,2230009 एवं 2616482 पर संपर्क किया जा सकता है।
वहीं जिले में बढ़ते कोविड के मामले को देखते हुए, विभागीय निर्देश पर कोरोना के रोकथाम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

