Home Featured चोरी के समान के साथ तीन गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - July 17, 2022

चोरी के समान के साथ तीन गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के विशनपुर थानाक्षेत्र में गत 3 जुलाई की रात्रि में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरसरा के कार्यालय का ताला तोड़कर हुए चोरी के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तीनों बदमाशों की पहचान विशनपुर थानाक्षेत्र के नरसारा निवासी मो० फैयाज अहमद, मो० फैजान एवं सिंघवारा थाना क्षेत्र के कोरौनी निवासी मो० वसीम के रूप में हुई है।

Advertisement

गत तीन जुलाई की रात हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में टेक्निकल सेल की सहायता से कांड के मास्टरमाइंड मो० समसेर की निशानदेही पर तीनों बदमाश सहित चोरी हुए समान की भी बरामदगी कर ली गई है।

Share