
अग्निपथ योजना और सांप्रदायिकता के खिलाफ युवा कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन।
दरभंगा: रविवार की शाम अग्निपथ योजना और सांप्रदायिकता के खिलाफ जिला युवा कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा बलभद्रपुर कांग्रेस कार्यालय से लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौराहा तक जाकर पुनः लहेरियासराय टावर पर आकर एक सभा मे तब्दील हो गया।

कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी , सह प्रभारी लोकेश वशिष्ठ , जिला अध्यक्ष राहुल कुमार झा के सामूहिक नेतृत्व में मार्च किया गया। वहीं पर यात्रा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना युवा विरोधी है। राष्ट्रीय सचिव सन्नी ने कहा कि सरकार सेना का निजीकरण कर राष्ट्रीय हितों से खिलवाड़ कर रही है। लोकेश वशिष्ठ ने कहा कि अग्निपथ योजना से न तो सेना का भला होगा और न ही नौजवानों का भविष्य सुरक्षित होगा। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम ने कहा कि सरकार देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। तिरंगा यात्रा में प्रदेश महासचिव रतिकांत झा, दिवाकर आदि भी शामिल थे।

