Home Featured मत्सजीवी सहयोग समिति के चुनाव में जमकर रोड़बाजी, थानाध्यक्ष सहित पांच चोटिल।
Featured - मुख्य - July 19, 2022

मत्सजीवी सहयोग समिति के चुनाव में जमकर रोड़बाजी, थानाध्यक्ष सहित पांच चोटिल।

दरभंगा: जिले के अलीनगर मत्सजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव में मंगलवार को जमकर रोड़बाजी हुई। इसमें थानाध्यक्ष बीके ब्रजेश सहित पांच लोग चोटिल हो गए। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस वालों ने जमकर लाठियां चटकाई। इसके बाद जाकर स्थिति समान्य हुई।

Advertisement

बताया जाता है कि मंत्री के एक प्रत्याशी मतदान केंद्र संख्या पांच और छह पर गए। इसके बाद अचानक बूथ छापने की अफवाह फैल गई। लोग कुछ समझते उससे पहले हंगामा शुरू हो गया और देखते ही देखते लोग मारपीट कर रोड़ेबाजी करने लगे। थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इस बीच वे चोटिल हो गए। हालांकि, बाद में बीडीओ के अपील पर काफी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए पहुंचे।इसके बाद शांतिपूर्वक मतदान पुनः शुरू हुआ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Share