Home Featured बाइक पर शराब ले जा रहा कारोबारी चढा पुलिस के हत्थे।
Featured - मुख्य - July 19, 2022

बाइक पर शराब ले जा रहा कारोबारी चढा पुलिस के हत्थे।

दरभंगा: लगातार कारवाई के वाबजूद शराब कारोबारियों में पुलिस का डर नही दिख रहा और वे बेधड़क कारोबार में जुटे हैं। इसी कड़ी में शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी गुमती के समीप से विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने शराब कारोबारी को बाइक सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कटरहिया निवासी मो समशेर के रूप में हुई है।

Advertisement

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि वह पैशन बाइक से 45 लीटर नेपाली शराब लेकर जा रहा था, इसी बीच चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया । मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share