Home Featured अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, पहले तोड़ी गई बीजेपी विधायक की पांच दुकानें।
Featured - मुख्य - July 21, 2022

अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, पहले तोड़ी गई बीजेपी विधायक की पांच दुकानें।

दरभंगा: हायाघाट प्रखंड के सुरहाचट्टी चौक पर पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों तरफ गुरुवार को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटा दिया गया। इस दौरान सीओ कमल प्रसाद साह के नेतृत्व में एपीएम थानाध्यक्ष शैलेश कुमार व हायाघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं राजस्व अधिकारी अंकुर राय जेसीबी लेकर सुरहाचट्टी चौक पर पहुंचे, तो अतिक्रमणकारियों में खौफ देखा गया।

Advertisement

वरीय पदाधिकारियों के द्वारा चौक के पश्चिमी छोर पर जैसे ही दुकानों को तोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि पहले विधायक रामचंद्र प्रसाद की दुकान को तोड़ा जाए। तब क्या था पहले विधायक की 5 दुकानें जो सड़क अतिक्रमण में थी उसे जेसीबी से तोड़ दी गई।

Share