Home Featured देर रात विशाल पीपल के पेड़ में लगी आग, अग्निशमन की तत्परता से टला बड़ा हादसा।
Featured - मुख्य - July 24, 2022

देर रात विशाल पीपल के पेड़ में लगी आग, अग्निशमन की तत्परता से टला बड़ा हादसा।

दरभंगा: जिले के पतोर ओपी क्षेत्र के शोभेपट्टी गांव में शनिवार की देर रात एक पुराने पीपल के पेड़ में अचानक आग लग जाने से ग्रामीण दहशत में आ गए। लोगों ने अपने स्तर से बुझाने का प्रयास किया, पर आग पर काबू नहीं होते देख तत्काल पतोर ओपी के पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पतोर ओपी ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।

Advertisement

सूचना के बाद अग्निशमन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए शोभेपट्टी गांव पहुंच कर पीपल के पेड़ में लगी आग को बुझाया। इस दौरान करीब दो घण्टे तक आग की लपटें उठती रही।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी, यह कोई समझ नहीं पाया। पर यदि जल्द आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह कई घरों को अपनी चपेट में ले सकता था।

Share