
अतिक्रमण हटाने केलिए करायी गयी माइकिंग।
दरभंगा: हायाघाट प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अतिक्रमण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के चन्दनपट्टी से लेकर सुरहाचट्टी तक अतिक्रमण हटाने को लेकर माइकिंग करायी गयी।

इसको लेकर पतोर ओपी की पुलिस ने सहायक थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों को माइकिंग के माध्यम से अतिक्रमण हटा लेने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द अतिक्रमण नही हटाया गया तो प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

