
फिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, ताला तोड़ उठा ले गए सारे कीमती सामान।
दरभंगा: दरभंगा जिले में इन दिनों शहर से लेकर गांव तक चोरों का आतंक छाया हुआ है। पुलिस की तमाम गश्ती और सख्ती को धत्ता बताते हुए बंद घरों को चोरों द्वारा आसानी से निशाना बनाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार की रात मनीगाछी थाना अन्तर्गत सकरी स्टेशन निकट ब्रह्मपुर निवासी स्व0 रतन झा के घर मे ताला तोड़ कर चोरी कर लाखो की चोरी का मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि उनके घर के सभी लोग बोकारो रहते हैं। इसी का फायदा उठा कर चोर घर से सभी कीमती सामान उठा कर ले गए। सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना गृहस्वामी को दी गयी।

