Home Featured तालाब में पलटा ऑटो, दो सवार जख्मी।
Featured - मुख्य - July 24, 2022

तालाब में पलटा ऑटो, दो सवार जख्मी।

दरभंगा: जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरवाड़ा-पिपरा रोड एक ऑटो के तालाब में पलट जाने से दो सवार जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज हेतु भेजा गया।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तेज गति से आ रहे बाइक को बचाने के चक्कर मे ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और ऑटो सड़क किनारे तालाब में पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में सवार दो लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज हेतु स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया गया।

Share