Home Featured शिक्षक संघ की बैठक आयोजित।
Featured - मुख्य - July 24, 2022

शिक्षक संघ की बैठक आयोजित।

दरभंगा: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) कीबैठक शनिवार को बहेरी प्रखंड के बीआरसी भवन में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता शिक्षक हरिश्चंद्र झा एवं संचालन मो० शहनवाज ने किया। बैठक में शिक्षा एवं शिक्षक से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की गई।

बैठक का संचालन करते हुए मोहम्मद शहनवाज आलम ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संघ में जुड़ कर संघ को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

Advertisement

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक हरिश्चंद्र झा ने कहा कि शिक्षकों की हर तरह की समस्याओं का नियमाकुल तरीके से निदान करवाने के लिए सैदैव तैयार है। आगे श्री झा ने आगामी 30 जुलाई को बहेरी प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित होने वाली सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर भाग लेने का अनुरोध किया।

बैठक के दौरान शिक्षक मंजेश कुमार, मोहम्मद सफीउल्लाह, कार्तिक कुमार सिंह, तकी अहमद, मोहम्मद अमीरूलहक, अजय पासवान, विजय कुमार यादव, प्रमोद पासवान, मोहम्मद इम्तियाज, अभिमन्यु यादव, सुरेश प्रसाद यादव, मातृका प्रसाद, राजकिशोर कुमार, शफीउल्लाह अंसारी आदि उपस्थित थे।

Share