
ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत।
दरभंगा: रविवार की देर रात एपीएम थानाक्षेत्र के बलुआही ढाला के निकट सड़क किनारे ट्रैक्टर के पलटने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो हो गयी। मृतक की पहचान श्रीरामपुर पंचायत के बलिया निवासी सज्जन यादव के 35 वर्षीय पुत्र उदय यादव के रूप में हुई है। मृतक के दो पुत्री तथा एक पुत्र है। ट्रैक्टर भी खुद मृतक का ही था।
बताया जाता कि उदय यादव ट्रैक्टर से खेत जोतकर अपने गांव बलिया वापस लौट रहा था। इसी क्रम में संतुलन खोने के कारण बलुआही ढाला के पास ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण उदय यादव की मौत हो गयी।

मौके पर पहुंची एपीएम थाना की पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण करके शव को पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया।

