
शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार।
दरभंगा: रविवार को बेंता ओपी की पुलिस ने पूर्व के शराब तस्करी कांड में फरार चल रहे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गंगासागर पोखर निवासी महेश महतो के पुत्र मनोज महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि पूर्व के विभिन्न शराब तस्करी के कांड में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। रविवार की रात्रि को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार करते हुए कागजी कार्रवाई के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

