Home Featured देशी शराब की मिनी फैक्ट्री ध्वस्त, दो गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - July 25, 2022

देशी शराब की मिनी फैक्ट्री ध्वस्त, दो गिरफ्तार।

दरभंगा: सोमवार को उत्पाद विभाग की टीम ने देशी शराब बनाने की एक मिनी फैक्ट्री को ध्वस्त कर इसमें संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलनी गांव में राजा मुखिया एवं अमरजीत मुखिया लंबे समय से देशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री चला रहे थे। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब पंद्रह लीटर देशी शराब के साथ दोनो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि मौके से गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को कागजी कार्रवाई के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

Share