Home Featured कार में छिपा कर रखे 110 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - July 25, 2022

कार में छिपा कर रखे 110 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बिहार में शराबबंदी के बाबजूद शराब का अवैध कारोबार लगातार जारी है।साथ ही पुलिस की कारवाई भी जारी रहती है। इसी क्रम में जिले के पतोर ओपी की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की अहले सुबह आमापट्टी गांव में एक कार में रखे 110 बोतल विदेशी शराब जब्त किया। मौके पर पुलिस ने कार समेत शराब को जब्त करते हुए तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

ओपी प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि जब्त सभी 110 बोतल विदेशी शराब 750 एमएल के हैं। सभी शराब की बोतल कार के डिक्की में आठ प्लास्टिक के डिब्बा में रखकर मिट्टी से ढंका हुआ था।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बहादुरपुर (पतोर ओपी) थाना क्षेत्र के दरगाहपुर निवासी रोहित कुमार यादव, सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर निवासी राकेश कुमार पासवान तथा सदर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी निवासी शिव कुमार यादव के रूप में पहचान हुई है। ओपी अध्यक्ष के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है।।

Share