Home Featured दहेज केलिए ससुराल वालों मारपीट कर खिलाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत।
Featured - मुख्य - July 28, 2022

दहेज केलिए ससुराल वालों मारपीट कर खिलाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिस पति ने मांग में सिंदूर भरकर सात फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दिया, उसी ने शादी के महज साल भर के अंदर दहेज केलिए जहर खिलाकर पत्नी को मार डाला। ऐसा एक मामला गुरुवार को सामने आया है, जब इलाज के लायी गयी 22 वर्षीय रानी देवी की मौत डीएमसीएच में हो गयी।

मामले के सम्बंध में जानकारी देते हुए मृतका की माँ घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के बूढ़ेब निवासी रेखा देवी ने बताया कि उसने पिछले वर्ष ही अपनी पुत्री की शादी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के ही नवटोलिया निवासी फुलेश्वर चौपाल के पुत्र कौशल चौपाल के साथ की थी। यथासंभव दान दहेज देकर बेटी को विदा किया। परंतु उसे इधर कुछ दिनों से एक लाख रुपये केलिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा जा रहा था। पर रानी ने अपने मायके की स्थिति को देखते हुए मना कर दिया। इसी को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

Advertisement

रेखा देवी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी रानी देवी ने फोन किया कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे जबरन जहर ख़िला दिया है। इस सूचना पर वे उसके ससुराल पहुंची और ईलाज केलिए पीएचसी गयी जहां से उसे डीएमसीएच भेज दिया गया। पर जब वे डीएमसीएच पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share