Home Featured जदयू नेताओं ने किया कुलपति को सम्मानित।
Featured - मुख्य - July 30, 2022

जदयू नेताओं ने किया कुलपति को सम्मानित।

दरभंगा: लनामि विवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह को अखिल भारतीय विवि परिषद, दिल्ली के परिषद सदस्य के रूप में मनोनयन व अंगीभूत कॉलेजों के सभी विषयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने के लिए शनिवार को सम्मानित किया गया।

जदयू, छात्र जदयू, युवा जदयू, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ व बुद्धिजीवियों ने कुलपति व कुलसचिव को पाग, चादर, माला एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया। गया। कुलपति ने कहा कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को मैं राष्ट्रीय मानक तक ले जाने का प्रयास करूंगा। यह सम्मान पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों के सहयोग से मिला है। कुलसचिव ने कहा कि कुलपति के कुशल नेतृत्व में ही यह सब संभव हो रहा है। बिहार प्रदेश जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कुलपति द्वारा किए गए विकास कार्यों से बुद्धिजीवियों व छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल है।

Advertisement

युवा जदयू नेता शंकर कुमार सिंह, फूल बाबू यादव, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष विकास यादव ने भी विचार रखे। मौके पर रवि नंदन कुमार, आदित्य कुमार, अनुज कुमार, निखिल कुमार, बिट्टू पासवान, प्रकाश कुमार, गुलशन कुमार, ध्रुव कुमार आदि थे।

Share