Home Featured भोला यादव की गिरफ्तारी के विरोध में राजद ने किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - July 30, 2022

भोला यादव की गिरफ्तारी के विरोध में राजद ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: पूर्व विधायक और राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जिला राजद की ओर से शनिवार को जिलाध्यक्ष उमेश राय के नेतृत्व में लहेरियासराय टावर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राजद नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

राजद के वरिष्ठ नेता उदय शंकर यादव ने कहा कि सरकार तेजस्वी की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर उनकी छवि को धूमिल करने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रही है। इसी कड़ी में भोला यादव को साजिश के तहत दिल्ली बुलाकर पूछताछ के बहाने गिरफ्तार कर लिया गया। मगर अब जनता चुप नहीं बैठने वाली है। गिरफ्तारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव गंगाराम गोप ने कहा कि सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को परेशान किया जा रहा है।

Advertisement

जिला अघ्यक्ष उमेश राय के नेतृत्व में आक्रोशपूर्ण प्रतिवाद मार्च निकाला गया। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्ता पर काबिज रहने के लिए जिस प्रकार संस्थाओं का दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

मौके पर भोलू यादव, प्रकाश कुमार ज्योति, उदय शंकर चौधरी, अनिल कुमार झा, राम नरेश यादव, राजकुमार चौधरी, बबलू सहनी, दशरथ यादव आदि थे।

Share