
रोटरी विद्यापति के अध्यक्ष बने राकेश मिश्रा, आशीष सिंह को सचिव का दायित्व।
दरभंगा: रोटरी विद्यापति के नए वर्ष का आगाज जुलाई से होता है। नए वर्ष के आगाज के साथ नये अध्यक्ष अपनी नई टीम के साथ इसकी शुरुआत करते हैं। इस रविवार को भी रोटरी विद्यापति ने अपना इंस्टालेशन सेरेमनी हिमांशु शेखर के लक्ष्मीसागर स्थित आवास पर मनाया।
इस अवसर पर रोटरी विद्यापति के नये अध्यक्ष एवं सचिव का चयन किया गया। संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ एसके राय ने नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश मिश्रा को क्लब की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं निवर्तमान सचिव डॉ उदभट मिश्रा ने नवनियुक्त सचिव आशीष सिंह को कार्यभार दिया। इस अवसर पर दोनों अध्यक्ष एवं सचिव के बीच कॉलर एक्सचेंज भी किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। ततपश्चात पूर्व अध्यक्ष डॉ एसके राय ने अपने समय किये कार्यों की विस्तृत जानकारी क्लब के सदस्यों के बीच रखी। साथ ही आय-व्याय का ब्यौरा सभी के समक्ष रखते हुए, नए कोषाध्यक्ष विकास झा को सुपुर्द कर दिया।
नये अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने क्लब को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की बातें कहीं। शुरुआत में ही इस महीने के कार्यक्रमों की रूपरेखा बना कर अपने कार्य करने की मंशा को जाहिर कर दिया। वर्तमान सचिव आशीष सिंह ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े हरेक कार्य में क्लब की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। पूर्व सचिव उदभट मिश्रा ने कहा कि नए सत्र में नई ऊर्जा से सभी सदस्य क्लब को बढ़ाने में अपना योगदान देते रहेंगे। हिमांशु शेखर ने कहा कि क्लब के कार्यों को अंजाम देने के लिए हमेशा यह जगह उपलब्ध रहेगा।
इस अवसर पर डॉ मिथिलेश झा, शिव किशोर रॉय, पिनाकी शंकर, राघवेश नारायण, रोशन ठाकुर, दीपक जाजोदिया, डॉ अरविंद झा, प्रशांत झा, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

