Home Featured शादी का झांसा देकर विधवा से शारीरिक शोषण, प्राथमिकी दर्ज।
Featured - मुख्य - August 1, 2022

शादी का झांसा देकर विधवा से शारीरिक शोषण, प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: कोलकता के एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली विधवा को शादी का झांसा देकर उसी कंपनी में कार्यरत मैनेजर ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। गर्भधारण के बाद जबरन गर्भपात का दवा खिला कर गर्भपात भी करवाया गया।

उक्त मामले को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे गोपालगंज जिले के सरैया वार्ड चार निवासी अभय कुमार पर आरोप लगाया गया है कि एक ही कंपनी में काम करने की वजह से वह महिला से फोन पर बात करता था। इसके बाद शादी की बात कही और उसे कई बार दरभंगा बुलाता। शहर के होटल एवं घरों में रखता था यहां उसके साथ वरी माह शोषण में जब वह दरभंगा आयी तो गर्भ धारण की बात कही। इसके बाद उसके साथ मारपीट किया और दवा खिला कर गर्भपात करा दिया।

Advertisement

वहीं इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share