Home Featured कमला नदी के उफान से तीन गांवों में फैला बाढ़ का पानी।
Featured - मुख्य - August 2, 2022

कमला नदी के उफान से तीन गांवों में फैला बाढ़ का पानी।

दरभंगा: कमला बलान नदी में आई बाढ़ से घनश्यामपुर प्रखंड के कई गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बताया जाता है कि नदी के दोनों तटबंधों के बीच बसे बाऊर, नवटोलिया, कनकी मुसहरी आदि गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। जिससे इन गांवों का प्रखंड तथा जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क भंग हो गया है।

Advertisement

कमला पश्चिमी तटबंध से बाऊर गांव को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क पर 4 से 5 फीट तक पानी बह रहा है। बाढ़ का पानी मध्य विद्यालय रसियारी तथा मध्य विद्यालय नवटोलिया में घुस जाने से इन स्कूलों में मिड डे मील सहित पठन-पाठन ठप है। नदी का जलस्तर झंझारपुर में खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बताया जा रहा है।

Share