Home Featured दरभंगा में आयकर विभाग की टीम द्वारा की गयी ताबड़तोड़ छापेमारी।
Featured - मुख्य - August 3, 2022

दरभंगा में आयकर विभाग की टीम द्वारा की गयी ताबड़तोड़ छापेमारी।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बुधवार को दरभंगा में आयकर विभाग की टीम द्वारा बड़ी छापेमारी की खबर सामने आयी है। यह छापेमारी रियल स्टेट कम्पनी ट्राई कलर प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली मोड़ स्थित कार्यालय एवं कम्पनी के मालिक किशोर कुमार झा के कंगवा गुमटी के निकट अवस्थित आवास पर एक साथ की गयी है।

Advertisement

जमीन की खरीद एवं बिक्री करने वाली इस कम्पनी के दोनों ठिकानों पर मुजफ्फरपुर, पटना तथा हैदराबाद की टीम छापेमारी कर रही है। कुल 30 सदस्यीय टीम द्वारा दोनों ठिकानों की गहन छापेमारी की गयी है। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है। इस मामले में फिलहाल किसी प्रकार की विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी नही मिल सकी है।

Share