
अपराध नियंत्रण के साथ साथ मुहर्रम के दौरान विशेष निगरानी का एसडीपीओ ने दिया निर्देश।
दरभंगा: दरभंगा के सदर एसडीपीओ कृष्णनंदन कुमार ने शुक्रवार को बहादुरपुर थाना परिसर में सदर क्षेत्र के सभी 10 थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानों के थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा की तथा कई अहम निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अपराध में कमी लाने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही रात्रि गश्ती तेज करने और कांडों का त्वरित गति से निष्पादन करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों की गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार कर लें। साथ ही थाना क्षेत्र में शराब बेचने वालो पर लगातार नजर बनाए रखें।

बैठक के बारे में एसडीपीओ ने कहा कि सभी थाना अध्यक्षों के साथ उनके थाना क्षेत्र में हुए कांडों के निष्पादन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मुहर्रम पर्व को लेकर विशेष निगरानी तथा थाना क्षेत्र में शांति बहाल रखने को लेकर थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया।

