Home Featured सात साल बाद अभियुक्त हत्या का दोषी करार।
Featured - मुख्य - August 5, 2022

सात साल बाद अभियुक्त हत्या का दोषी करार।

दरभंगा: दरभंगा व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को हत्या के एक मामले में सात साल बाद अभियुक्त को दोषी करार दिया गया है। प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में सदर थाना क्षेत्र के काकरघाटी निवासी अजित कुमार यादव को दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर 10 अगस्त को सुनवाई होगी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement

श्री सिंह के अनुसार उसी गांव के सचिन कुमार यादव ने अपने पिता देवनारायण यादव को छह फरवरी 2015 की शाम में तलवार से मारकर जख्मी कर घायल करने का आरोप लगाते हुए सात फरवरी को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें अभियुक्त सहित अर्जुन कुमार यादव, दिनेश यादव व दुखनी देवी को नमाजद किया गया था। पुलिस अनुसंधानक ने अजित कुमार यादव के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया था। साथ ही तीनों आरोपितों के विरुद्ध अनुसंधान जारी रखा। अभियोजनपक्ष से 12 गवाहों ने गवाही दी। अभियुक्त लगातार न्यायिक हिरासत में है।

Share