
ताजिया मिलान के कारण संध्या चार बजे से रात्रि 11 बजे तक बिजली सेवा रहेगी बाधित।
दरभंगा: मंगलवार नौ अगस्त को 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र बेला एवं कादिराबाद नाका -1 से निकलने वाली 11 केवी बाजार समिति फीडर, 11 केवी शिवधारा फीडर, 11 केवी कटहलवारी फीडर मुहर्रम के ताजिया मिलान के कारण संध्या चार बजे से रात्रि 11 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

आवश्यकता अनुसार बिजली बाधित का समय विस्तार भी किया जा सकता है। प्रभावित होने वाले क्षेत्र, कादिराबाद, शिवधारा, नीमपोखर, बलूघाट, काबराघाट, पटेल चौक, शुभंकरपुर, बांग्ला गढ़, रामबाग, बेला, सुन्दरपुर, रैक पॉइंट, भंडार चौक, कटहलबाड़ी, बाघ मोर, आदि हैं। वहीं विद्युत शक्ति उपकेन्द्र मेसा से निकलने वाली सभी फीडर की बिजली मुहर्रम का ताजिया मिलान के कारण संध्या 05 बजे से 11 बजे रात्री तक बाधित रहेगी। आवश्यकता अनुसार विद्युत बाधित का समय विस्तारित भी किया जा सकता है प्रभावित होने वाले क्षेत्र नाका नंबर 3 व 4, दरभंगा टावर, मिर्जापुर, गुल्लूवारा, हसन चौक, बडा बाजार, कटकी बाजार, भगत सिंह चौक, मशरफ बजार, राजकुमारगंज, जीएम रोड, लालबाग जेटियाही, नगर निगम, शिवाजी नगर, स्टेशन रोड आदि शामिल हैं। ये जानकारी विद्युत सहायक अभियंता, अर्बन चिंटू पांडेय ने सोमवार को दी।

