
दरभंगा में फिर अपराधियों का तांडव, पूर्व मुखिया के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा में अपराधियों का तांडव जारी है। दिनदहाड़े गोली मारकर रामभद्रपुर के पूर्व मुखिया उज्ज्वल कुमार के भाई विशाल झा की हत्या कर दी गयी है। बताया जाता एपीएम थाना क्षेत्र के अनार के निकट सड़क किनारे अपराधियों ने विशाल को गोली मार दी है।

विशाल को तत्काल डीएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से इलाके में हलचल मच गयी है। फिलहाल घटना के विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

