Home Featured शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, नौकरी मिलते ही कर दिया शादी से इंकार।
Featured - मुख्य - August 11, 2022

शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, नौकरी मिलते ही कर दिया शादी से इंकार।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: गुरुवार की शाम महिला थाना पर शिकायतकर्ता एक युवती अपने परिजनों के साथ पहुंची और अपने साथ हुए धोखे की प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया। 

अपने दिया आवेदन में युवती ने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व सोनकी ओपी क्षेत्र के घोरघट्टा पंचायत के पांता गांव निवासी बच्चा लाल देव का पुत्र मोनू कुमार उसके पीछे पड़ा था। वह अक्सर उसे घेरकर परेशान किया करता था। एक दिन उसने उसे पकड़ लिया और एक मोबाइल दिया और कहा कि यदि वह उसे बात नहीं करेगी तो वह खुदकुशी कर लेगा। युवती ने डरकर मोबाइल ले लिया और उससे बात करने लगी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती का आरोप है की मोनू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी कराया। इस बीच मोनू ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल भी करने लगा।

Advertisement

युवती ने बताया कि बकरीब 6 महीने पूर्व मोनू को शिक्षक की नौकरी हुई। तब से परिवार के दबाव में वह दूसरी जगह शादी करने की सोचने लगा। परिवार के लोग दहेज की लालच में मोनू की शादी किसी दूसरी जगह करवाना चाहते थे, जबकि सबको दोनों के संबंध के विषय में पता था। मोनू बार-बार युवती से शादी का वादा करता रहा। पर जब मोनू की शादी कहीं और तय होने की बात पता चली तो युवती ने शादी का दबाव डाला। इस पर गत 10 अगस्त को मोनू ने युवती को अपने घर बुलाया और 11 अगस्त को पूरे दिन अपने घर में रखा। शाम करीब 5:00 बजे मोनू तथा उसके परिवार के लोगों ने युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया और शादी से इंकार कर दिया।

Share