
शहर में बढ़ी बाइक चोरी की घटना, एक दिन में दो बाइक हुई चोरी।
दरभंगा: शहरी क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र का है। यहां समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाने के फुलवरिया जाखड़ निवासी मणिकांत मनी की बाइक चोरी हुई। वे अपनी बहन के यहां रहमगंज आए थे। वहां से उनकी बाइक चोरी हो गई।

दूसरी घटना में किलाघाट निवासी मनोज गोस्वामी की बाइक चोरी हुई। वे अपनी बाइक घर के बाहर लगाए हुए थे।

