
धारदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने बैंक कर्मी को किया घायल।
दरभंगा: जिले में कोई ऐसा दिन नहीं बीत रहा है जहां कोई न कोई अपराधिक घटनाओं के बारे में कोई खबर नहीं आती हो। दरभंगा में इन दिनों मनचलों एवं बदमाशों में से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। दरभंगा में अपराधी दिन प्रतिदिन अपराध के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इसी क्रम को जारी रखते हुए बदमाशों ने मंगलवार को सकतपुर थाना क्षेत्र के कुरसों नदियामी मुख्य सड़क पर मछैता के नजदीक बदमाशों द्वारा एक बैंक कर्मी युवक को लोहे की रॉड, एवं अन्य धारदार हथियार से पीट पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से युवक के परिजन को सूचना देकर डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है।
युवक की पहचान मधुबनी जिला के लखनौर थाना क्षेत्र के कासियाम गांव निवासी स्वर्गीय गणेश यादव के पुत्र विवेकानंद यादव के रूप में हुई है
डीएमसीएच में इलाजरत विवेकानंद ने बताया कि ड्यूटी जाने के दौरान दो बाइक पर सवार कसीयाम गांव निवासी ललन यादव कुल छ: लोगों से उनका पीछा कर रहे थे, इसी दौरान मछैता के नजदीक उनकी गाड़ी को रोककर ललन यादव एवं उनके सभी सहयोगी बदमाशों ने लोहे की रॉड एवं पघरिया से जानलेवा हमला कर दिया। आगे उन्होंने बताया कि रॉड के हमले से उनका हेलमेट टूट गया और वे गाड़ी से गिर गए जिसके बाद उनलोगों ने बुरी तरह से पीटना शुरू किया। वहीं हल्ला होने पर स्थानीय लोगों की आते देख सभी अपराधी वहां से भाग निकले।
वहीं विवाद की वजह को युवक ने पुरानी दुश्मनी बताया है।

