
संजय झा के पुनः मंत्री बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, मिलकर दी बधाई।
दरभंगा: नीतीश कुमार की अगुवाई में बने महागठबंधन की नयी सरकार का कैबिनेट विस्तार मंगलवार को हुआ। इस कैबिनेट विस्तार में जदयू के जाने माने चेहरा संजय कुमार झा को पुनः कैबिनेट में शामिल कर उन्हें जल संसाधन के साथ साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का मंत्री बनाया गया है।
इस खबर से दरभंगा में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी। युवा समाजसेवी समीर झा के नेतृत्व युवाओं की टीम ने संजय झा के आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। संजय झा ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर समीर झा ने कहा कि संजय झा की छवि मिथिला के विकास पुरूष की रही है। उनके पुनः मंत्रिमंडल में शामिल होने से मिथिला में विकास की रफ्तार और अधिक तेज होगी।
बधाई देने वालों में राजेश्वर राणा, शंभू चौधरी, राजकुमार झा, रंजीत झा, नीतीश झा, अमन झा, भोला झा, राहुल झा, सत्यम झा, राजेश झा एवं अनिल झा आदि शामिल थे।

