
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजयुमो ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
देखिए वीडियो भी
दरभंगा: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा के नेतृत्व में लहेरियासराय टावर पर मनाया गया. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उपस्थित लोगों ने उनके बताये गए पथ पर चलने की शपथ लेते हुए कहा कि देश के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा ने कहा कि देश की प्रगति की दिशा में अटल बिहारी वाजपेयी का अमुल्य योगदान है. उनके शासन काल में चतर्भुज सड़क योजना हो, पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय सहित कई ऐसे कार्य किये गए, जिसने भारत की मजबूत नीव बनाने का काम किया है

वहीँ एमएलसी हरी सहनी ने कहा कि जब अटल जी देश के प्रधान मंत्री थे तो देश के विकाश को भारी गति मिला था, उनके बेहतर काम को देखते हुए देश ही नहीं दुनिया उन्हें अजाशत्रू का उपाधि दिया. साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सबल बनाये रखा. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ देश के सभी नागरिक जो देश की तरक्की चाहते है उन्हें भाजपा को आगे बढ़ाना चाहिए.

