Home मुख्य महागठबंधन की नयी सरकार में सभी समुदाय को मिला प्रतिनिधित्व: फातमी।
मुख्य - August 16, 2022

महागठबंधन की नयी सरकार में सभी समुदाय को मिला प्रतिनिधित्व: फातमी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मो . अली अशरफ फातमी ने बिहार में महागठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार पर मंत्रियों को बधाई दी . विशेष रुप से मदन सहनी , संजय झा व ललित कुमार यादव को मंत्री बनाए जाने पर मुबारकबाद दी है . मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज से महागठबंधन की सरकार पूरे तौर पर काम करना शुरू कर देगी . यह कैबिनेट काफी संतुलित है . इसमें सभी समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया गया है .

Advertisement

आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार , बिहार के साथ जो सौतेला व्यवहार कर रही है , वह नहीं होना चाहिए , बिहार को उसका विशेष पैकेज का हक मिलना चाहिए . वात कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा को एयरपोर्ट व एम्स देने का काम किया . मुख्यमंत्री ने जमीन भी मुहैया करा दी है , परन्तु केन्द्र सरकार आगे का काम नहीं कर रही है . प्रेस वार्ता में जदयू नेता श्याम किशोर प्रधान , गोपाल मंडल , राशिद जमाल , अमरेश यादव आदि मौजूद थे .

Share