Home Featured नदी में अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।
Featured - मुख्य - August 17, 2022

नदी में अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बुधवार की अहले सुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी घाट बल्लोपुर बागमती नदी में अधेड़ की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह शौच के लिए नदी किनारे पहुंचे तो नदी में बहता हुआ एक अधेड़ का शव दिखाई दिया, जिसके बाद बहादुरपुर थाना की पुलिस को सूचना दिया गया। बताया गया कि लाश से काफी दुर्गंध आ रही थी, मृतक धोती और सैंडो गंजी पहने हुआ है।

Advertisement

वहीं बहादुरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को नदी से बाहर निकलवा कर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा लाश मिलने की सूचना दी गई थी। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लाश कई दिन पुराना है। पूरा शरीर सड़ चुका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं लाश की पहचाना की जा रही है।

Share