Home Featured अपनी मांगों के समर्थन में एम्बुलेंस कर्मियों ने किया प्रदर्शन, कार्य को किया ठप्प।
Featured - मुख्य - August 19, 2022

अपनी मांगों के समर्थन में एम्बुलेंस कर्मियों ने किया प्रदर्शन, कार्य को किया ठप्प।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शुक्रवार को राष्ट्रीय एंबुलेंस कर्मचारी संघ के द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए, जिलाधिकारी सह अध्यक्ष जिला लोक स्वास्थ समिति को मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आगामी अनिश्चित कालीन हड़ताल के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के सचिव ने बताया कि वर्तमान में नियोक्ता कम्पनी पीडीपीएल एंड संस द्वारा छोटी छोटी बातों पर कर्मचारियों को निलंबित कर दिया जाता है एवं कई महीनों से वेतन भी लंबित रखा गया। जबकि ईपीएफ के राशियों में घोर अनियमितता बरती जा रही है।

Advertisement

 उन्होंने बताया कि कंपनी के द्वारा गाड़ियों में समय से डीजल नहीं दिया जाता है जिससे मरीजों के परिजनों, प्रभारी एवं मैनेजर से चालकों को आए दिन गली सुनने को मिलता हैं।

एंबुलेंस चालकों द्वारा बताया गया कि समय समय पर एचआर द्वारा मनमानी की जाती है और कर्मचारियों को निलंबित कर पैसे की मांग की जाती है। इस बार भी अचानक दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार राजू द्वारा चालकों को बिना वेतन एवं ईपीएफ का भुगतान किए हुए कार्यमुक्त कर दिया गया है।

इन्हीं मांगों को लेकर आज एंबुलेंस चालक द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया है। अगर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो पुनः 19 अगस्त से एंबुलेंस का चक्का जाम हड़ताल किया जाएगा।

Share