
रामकुंज टोले में 118 वर्षों से हो रहा है जन्माष्टमी त्योहार का आयोजन।
दरभंगा: सिंहवाड़ा उतरी पंचायत के रामकुंज टोले में 118वे वर्ष भी धूमधाम से जन्माष्टमी त्योहार का आयोजन धूमधाम से किया गया है। दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लगी है। श्रद्धालुओं ने बताया कि संतान की कामना लेकर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। संतान की प्राप्ति होने के बाद पूर्व काल से ही यहां भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित की जाती है।

पूजा आयोजन समिति के राघवेंद्र झा. राजीव झा, सुभाष झा, कृष्ण झा, वेदांग वैकुंठ झा, शाश्वत झा ने बताया कि सन 1906 में आई प्रलयकारी बाढ़ में सिंहवाड़ा में जान-माल की काफी क्षति हुई थी।
उसी समय आध्यात्म शिरोमणि रुद्रनाथ झा ने मिथिलांचल में बाढ़ से मुक्ति व मानव कल्याण के लिए भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव शुरू किया था।

