
मारपीट व जानलेवा हमला मामले में छह नामजद गिरफ्तार।
दरभंगा: नगर थाना अन्तर्गत बाजितपुर पठानटोली से पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला और बवाल करने के मामले के पुराने कांड (290/21) में फरार चल रहे दो महिला सहित उसी परिवार के कुल छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सत्येन्द्र चौधरी ने बताया कि मो वसी के पुत्र मो असलम, मो गुलाब के पुत्र मो वसीम, मो शमीम, मो मेराज, मो गुलाब की पत्नी सकिना खातून और वासी की पत्नी जहिना खातून को गिरफ्तार किया गया है।

इन सभी के खिलाफ गिरफ्तारी प्रतिवेदन में थानाध्यक्ष ने अनुरोध किया है कि इन सभी को कम से कम एक पखवारे तक न्यायिक हिरासत में रखने की जरूर है। अन्य कांड का भी इसके प्रतिवेदन में जिक्र किया गया है।

