Home Featured दहेज लोभियों की बलि चढ़ी एक और बेटी, इलाज के दौरान मौत।
Featured - मुख्य - August 21, 2022

दहेज लोभियों की बलि चढ़ी एक और बेटी, इलाज के दौरान मौत।

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में नवविवाहिता ममता देवी को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। इलाज के दौरान डीएमसीएच में नवविवाहिता की मौत हो गई।

Advertisement

मृतका ममता देवी के पिता मधुबनी जिले के बिस्फी थाने के परबत्ता निवासी रामशरण साह ने इस मामले में दहेज हत्या से संबंधित एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में अपने दामाद माधोपुर निवासी नागेन्द्र साह, उनकी बहन मंजू देवी व बहनोई सुशील साह को नामजद किया है। उन्होंने कहा है कि आरोपितों ने दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या की है। मेरी बेटी से दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। असमर्थता व्यक्त करने पर शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे इलाज के दौरान डीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने बताया कि दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share