Home Featured डीएमसीएच से गायब हुआ बच्चा मिला, परिजनों ने बांटी मिठाईयां।
Featured - मुख्य - August 21, 2022

डीएमसीएच से गायब हुआ बच्चा मिला, परिजनों ने बांटी मिठाईयां।

दरभंगा: शनिवार को डीएमसीएच में इलाज के लिए पहुंचे सुपौल के मानसिक रोगी साबरी देवी के पास से खोया हुआ बच्चा सकुशल बरामद हो गया है। डीएमसीएच से बच्चे के गायब होने की खबर मीडिया में आग की तरह फैल गई थी।

रविवार सुबह बच्चे को एक ठेले वाले के पास से बरामद किया गया है।

Advertisement

इस संबंध में जानकारी देते हुए बच्चे के चाचा ने बताया कि वे लोग मानसिक रूप बीमार रोगी साबरी देवी को ईलाज के लिए लाए थे। इसी क्रम अचानक साबरी देवी अपने पोते के साथ गायब हो गई थी, कुछ देर बाद जब लौटी तो उसके पास बच्चा मौजूद नहीं था, जिसके बाद से परिजनों ने मीडिया का सहारा लिया और रविवार की सुबह एक ठेले वाले को खबर देखने के बाद जानकारी मिली, तो उसने परिजनों को सूचना देकर बच्चे को सकुशल परिजन को सौंप दिया।

वही बच्चे की मां ने बेटा मिल जाने की खुशी में डीएमसीएच परिसर में मौजूद लोगों और दुकानदारों के बीच मिठाई बांटी।

Share