
वाणिज्यकर विभाग की टीम ने दरभंगा में मारा छापा।
दरभंगा: वाणिज्य कर विभाग की टीम ने टैक्स की चोरी करने वाले कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। टीम को कई दिन पहले जानकारी मिली थी कि पान-मसाला सहित कई वस्तुओं के टैक्स में चोरी की जारी है और इस जानकारी को लेकर टीम ने छापा मारा। इस दौरान की तरफ से टैक्स चोरी में कई दुकानों पर छापा मारा।
इस क्रम में दरभंगा में मंगलवार को वाणिज्यकर विभाग की टीम द्वारा भी छापेमारी की गई। शहर के लालबाग के समीप अजंता बूट हाउस में वाणिज्यकर विभाग के द्वारा छापेमारी शुरू हुई जो काफी लंबी चली। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है।

छापेमारी के सम्बंध में कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। अतः विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

