Home Featured टेक्निकल सेल की तत्परता से रंगे हाथ धराया एटीएम फ्रॉड, तलाशी में मिले दर्जनों एटीएम कार्ड।
Featured - मुख्य - August 24, 2022

टेक्निकल सेल की तत्परता से रंगे हाथ धराया एटीएम फ्रॉड, तलाशी में मिले दर्जनों एटीएम कार्ड।

दरभंगा: दरभंगा पुलिस के तकीनीकी सेल की तत्परता के कारण बुधवार की सुबह एक एटीएम फ्रॉड रंगे हाथ धराया है। उसके पास से लगभ 60 एटीएम और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार एटीएम फ्रॉड मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला बताया जाता है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ा गया फ्रॉड पूर्व की घटनाओं को लेकर पुलिस औए टेक्निकल सेल की रडार पर था। बुधवार की सुबह मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर उसे लहेरियासराय थानाक्षेत्र के करमगंज अवस्थित एसबीआई के एटीएम से गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

बताया जाता है कि तलाशी के दौरान उसके पास से अलग अलग बैंकों के 60 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। वह इन एटीएम का उपयोग चालाकी से एटीएम से पैसा निकालने आने वालों से बदलने में करता था। उनकी मदद करने आदि के नाम पर उनका एटीएम लेकर फर्जी एटीएम उन्हें पकड़ा देता था। पुलिस को कई मामलों में इस व्यक्ति की तलाश थी।

फिलहाल मामले की विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share